प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (Syllabus)
GVSSKSS के विशेष भू-मापक (अमीन) और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों का विस्तृत विवरण यहाँ प्राप्त करें।
Module 01
किस्तवार एवं पैमाईश (Kistwar)
- अमीन का परिचय एवं समाज में उसका उत्तरदायित्व।
- सर्वे यंत्रों के नाम: जरीब, गुनियाँ, सूजा, प्रकाल, डायगनलस्केल, कंघी, ट्रॉक, दिशासूचक यंत्र, राइटैंगिल, झंडी, लग्गी, टेप या फीता, नक्शा, लेंस, डायरी, ट्रेस पेपर, मेपिंग पेन इत्यादि।
- सर्वे के निशानों का वर्णन: तीन सीमानी, चार सीमानी, चन्दा या बाम्बा, मुस्तकिल, तीनमेड़ा या चौमेड़ा, तूदा, गोदा, दहला, पंजा इत्यादि।
- सर्वे लाइनें: ट्रावर्स, लाईन, बाउण्ड्री लाईन, मुरब्बा लाईन, सिकमी लाईन, चैन लाईन, तोखा लाईन, चेक लाईन, आसमानी या सरकटी लाईन, कैंची लाईन इत्यादि।
- पहाड़ की ऊँचाई ज्ञात करना।
- कुएँ की गहराई निकालना।
- पेड़ की ऊँचाई ज्ञात करना।
- नदी की चौड़ाई ज्ञात करना।
- सर्वे से लाभ एवं जमीन का किस्म।
- गाँव की बस्ती के सर्वे का नियम।
Module 02
खानापुरी (Khanapuri)
- खानापुरी की परिभाषा एवं अमीन के आवश्यक कागजात।
- खतियान एवं इसके सभी प्रकारों का विस्तृत वर्णन।
- जमाबंदी रजिस्टर की उपयोगिता।
- वंशावली या कुर्सीनामा तैयार करना।
- बुझारत एवं दाखिल-खारिज की प्रक्रिया।
- शेष भेल्यूशन एवं जमीन नीलामी के नियम।
Module 03
चकबंदी (Chakbandi)
- चकबंदी की परिभाषा, लाभ एवं पूर्ण विधि।
- अधिकारी एवं उनके कार्यों का वर्णन (कानूनगो, प्रारूपकार आदि)।
- चकबंदी के कार्यों का विवरण एवं सलाहकार समिति।
- अधिकार एवं अभिलेख का महत्व।
- नया एवं पुराना नक्शा में अंतर ज्ञात करना।
- फिरणी पथ किसे कहते हैं?
Module 04
अमानत गणित (Survey Math)
- जमीन का क्षेत्रफल ज्ञात करने का प्रमुख सूत्र।
- डिसमील से धुर, कट्ठा, बीघा निकालना।
- धुर, कट्ठा, बीघा से डिसमील, एयर एवं हेक्टेयर निकालना।
- लग्गी से बीघा, कट्ठा, धुर निकालना।
- जरीब, फीट, गज, मीटर, हाथ इत्यादि द्वारा डिसमिल गणना।
Module 05
प्रायोगिक प्रशिक्षण (Practical)
- गुनियाँ प्रकाल की सहायता से नक्शा पर रकवा निकालना।
- नक्शा ट्रेसिंग पेपर पर ट्रेस करना।
- सर जमीन पर किये हुए कार्यों का फील्ड बुक तैयार करना।
- नक्शा में दहला तैयार करना।
- कँघी, डायगनल स्केल, टॉंक एवं राइटैंगिल का प्रायोगिक उपयोग।
- मुस्तकील को शुद्ध करने का तरीका।
- बँटवारा: किसी प्लॉट को बराबर रकवा में बाँटना।
क्या आप तैयार हैं?
अपना भविष्य संवारें और अमीन प्रशिक्षण के साथ एक नया मुकाम हासिल करें। आज ही प्रवेश लें!